Congress faces a crushing defeat in all seats of Madhya Pradesh

MP Lok Sabha Election Result 2024 : मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस की करारी हार, जीतू पटवारी ने ली जिम्मेदारी

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप कर ली है। राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। प्रदेश की सभी सीट पर कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि जो जनादेश मिला है, मैं उसे सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं। इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर चुनाव में धनबल का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पार्टी अब आत्ममंथन और बदलाव के लिए तैयार है। पार्टी में नई सोच, विचार और व्यवहार का समावेश किया जाएगा। अब वक्त है कि सरकार पीएम मोदी की गारंटियों को पूरा करे और इस दौरान कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। इंदौर में नोटा को दो लाख से ज्यादा वोट मिलने पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या की पराकाष्ठा है। इंदौर के दो लाख से ज्यादा लोगों ने नोटा में वोट डालकर भाजपा को एक तमाचा मारा है। विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हम अपना संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश में हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और बेहतर परिणाम के लिए हर संभव प्रयास किए।
मध्य प्रदेश में 2019 में भाजपा ने कुल 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी। 2019 में कांग्रेस अपना गढ़ छिंदवाड़ा बचाने में कामयाब रही थी। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ नहीं जीत पाए। कमल नाथ, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ भोपाल में पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति एमएसपी पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिए जाने का निर्णय रीवा जिले की पनवार माईक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 228 करोड़ 42 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर […]

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]