Congress for MP Surjewala Mistry Senior Supervisor for Rajasthan

कांग्रेस ने MP के लिए सुरजेवाला, राजस्थान के लिए मिस्त्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया

 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी की चुनावी तैयारियों को देखने के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की। पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से संबंधित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि शशिकांत सेंथिल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक और चंद्रकांत हंडोरे को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। उत्तराखंड के नेता प्रीतम सिंह को छत्‍तीसगढ़ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक और मीनाक्षी नटराजन को पर्यवेक्षक नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]