Congress leader Rahul Gandhi will visit Europe next month

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप जाएंगे, पांच दिन के दौरे पर रहेंगे

 

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप की यात्रा कर सकते हैं और इस दौरान वह बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। उनके पेरिस में एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने की भी संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की सितंबर की शुरुआत में ओस्लो में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है। राहुल की यात्रा ऐसे वक्त में होने के आसार हैं जब राष्ट्रीय राजधानी में नौ और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है। सूत्रों ने कहा कि राहुल के सितंबर के पहले सप्ताह में पेरिस रवाना होने की संभावना है। उनका यह दौरा पांच दिन का होगा। वह सात सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां व्याख्यान देंगे। इसके बाद नौ सितंबर को उनका पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद राहुल का नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है जहां वह 10 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपए महंगा, 5 किलो वाले के भी बढ़े भाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपए महंगा, 5 किलो वाले के भी बढ़े भाव – 1 जून से लागू हुई नई दरें, दिल्ली में 3,113.50 रुपए पहुंचा दाम नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों […]

ग्रीष्मावकाश में युवा वकीलों को पक्ष रखने का मिलेगा मौका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ग्रीष्मावकाश में युवा वकीलों को पक्ष रखने का मिलेगा मौका -सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर अधिवक्ताओं पर लगाई रोक -जस्टिस विक्रम नाथ बोले- छुट्टियों के दौरान केवल एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड और जूनियर वकील ही रख सकेंगे दलीलें नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीष्मावकाश के दौरान सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला […]