राहुल पर बयान को लेकर कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस भेजा - Update Now News

राहुल पर बयान को लेकर कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस भेजा

 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 13 मार्च को लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान नियमों का उल्लंघन करके हुए राहुल पर दिए बयान को लेकर विशेषाधिकार नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया है कि जब संसद का सत्र बुलाया गया और सदस्य सदन में इकट्ठे हुए, तो राजनाथ सिंह ने लोकसभा को संबोधित किया और बिना किसी अग्रिम नोटिस के कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया। राजनाथ सिंह के इन मानहानिकारक बयानों को निराधार आरोपों द्वारा समर्थित किया गया था और संसद के कई सदस्यों द्वारा भी दोहराया गया है। इसके अलावा, चिंताजनक बात यह है कि संसद के एक सदस्य के इस तरह के चरित्र हनन को न केवल अनुमति दी जा रही है बल्कि प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी को खुद का बचाव करने या उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन करने का कोई अवसर नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया इस्लामाबाद । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई है। इस पूरे विवाद और वार्ता का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र स्ट्रेट ऑफ […]

राहुल ने किया रन फॉर अंबेडकर के जरिए संविधान बचाने का आह्वान, संघ पर कसा तंज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल ने किया रन फॉर अंबेडकर के जरिए संविधान बचाने का आह्वान, संघ पर कसा तंज नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने बाबा […]