106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार - Update Now News

106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

 

नई दिल्ली। देशभर में अपने क्षेत्र की प्रमुख 106 हस्तियों को बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया। गुजरात की रहने वाली हिराबाई बेन,उइब्राइमभाई लॉबी को पद्मश्री से नवाजा गया। उन्हें सिद्दी समुदाय के उत्थान के लिए ये सम्मान दिया गया है। हिराबाई ने राष्ट्रपति के कंधे पर हाथ रखा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]