राजस्थान में कांग्रेस का जहाज डूब रहा है -अरूण सिंह - Update Now News

राजस्थान में कांग्रेस का जहाज डूब रहा है -अरूण सिंह

 

जयपुर । राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत चुनाव परिणामों से साबित हो रहा है कि “कांग्रेस का जहाज डूब रहा है” । सत्ता के दुरुपयोग के बाद भी कांग्रेस की करारी हार का कारण पार्टी की अंतर्कलह है और कांग्रेस नेतृत्व अपना घर भी नही संभाल पा रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला परिषद एंव पंचायत चुनावों मे भाजपा का समर्थन करने वाली देवतुल्य जनता का आभार ,चुनावों मे विजयी सभी उम्मीदवारों एंव टीम भावना के साथ चुनावों मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं।
वहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय में डॉ. पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह परिणाम उन लोगों को सीधा-सीधा जवाब है जो भाजपा की हार में अपनी जीत देखते हैं। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के चरणों में समर्पित करता हूं, यह मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व पार्टी के राष्ट्रवाद के विचार की जीत है। डॉ. पूनिया ने कहा कि, पीसीसी अध्यक्ष ने दावा किया था कि भाजपा को जीत का टोटा पड़ जाएगा और कांग्रेस सभी 6 जिलों में जिला प्रमुख बनायेगी, उनका यह दावा विफल हो गया। उनका अंक गणित और ज्योतिष खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]