Congress spokesperson Ragini Nayak attacks BJP

MP Election 2023: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का BJP पर वार

भोपाल : MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की 18 साल की बीजेपी सरकार पर कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक (Ragini Nayak) ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर आरोप लगाए हैं. रागिनी नायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल की सरकार ने स्कूल बंद करने का काम किया है. कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 70 लाख पात्र युवा शिक्षा से वंचित हैं.
रागिनी नायक ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा स्तर क्या होगा, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में 98 हजार 562 शिक्षकों के पद खाली हैं. प्रदेश के 36 हजार से ज्यादा स्कूलों में बिजली नहीं है. 92 हजार स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला नहीं है. 35 हजार स्कूलों में लाइब्रेरी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सवाल पीएम मोदी से पूछना. राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि 21 तारीख को मोदी जी सिंधिया स्कूल आएंगे, उनसे स्कूलों की हालत पर पूछना चाहिए. रागिनी नायक ने कहा कि मध्यप्रदेश 1 शिक्षक वाले स्कूलों में देश में अव्वल है.
आदिवासी बच्चे शिक्षा से वंचित
रागिनी ने कहा कि 40 फीसदी आदिवासी बच्चे 8 हजार करोड़ के बजट के बाद भी शिक्षा से वंचित हैं. यूनेस्कों की रिपोर्ट के अनुसार कंप्यूटर एजुकेशन में मध्य प्रदेश, देश में सबसे निचले स्तर पर है. 11 प्रतिशत स्कूलों में इंटरनेट उपलब्ध है. 2100 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं है. 1520 स्कूलों में पीने का पानी भी नहीं है. उन्होंने कहा कि 72 प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल सुविधा नहीं है. रागिनी नायक ने कहा कि प्रदेश में केवल 29 मेडिकल कॉलेज हैं. दो साल पहले 9500 सीएम राइज की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक न तो स्कूल की बिल्डिंग है न ही टीचर्स.
कांग्रेस ने किया वादा
प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने राइट टू एजुकेशन पास किया है. यूपीए ने 14 साल तक के बच्चों का पढ़ने का संवैधानिक अधिकार दिया है. अब हमने एमपी को वचन पत्र में पढ़ों पढ़ाओ योजना का वचन दिया है. कांग्रेस सरकार आने पर शिक्षा आयोग का गठन करेगी. प्रदेश में ई लर्निंग प्लेटफार्म और डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी.

×
Date : 20 October 2023 Posted By : EDITOR
MP Election 2023: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का BJP पर वार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]