देश में #Corona संक्रमण दर में लगातार कमी , मौत के आंकड़ों में भी गिरावट - Update Now News

देश में #Corona संक्रमण दर में लगातार कमी , मौत के आंकड़ों में भी गिरावट

देश के अधिकतर हिस्से में कोविड 19 की स्थिति में स्थिरता आ रही है, लेकिन इस लहर से लड़ाई में अभी लंबा सफर तय करना है, क्योंकि संक्रमण की दर 382 जिलों में अब भी 10 फीसदी से ऊपर है.

New Delhi: देश में कोरोना की लहर का असर थोड़ा कम होता दिख रहा है. लगातार दूसरे दिन कोरोना के ढाई लाख से कम नए केस सामने आए हैं, जो मई महीने में अब तक एक दिन में सबसे कम नए केस हैं, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरावने हैं. बीते 24 घंटे में 4454 से अधिक कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण दर में लगातार कमी आ रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 2,22,000 मामले रिपोर्ट किए गए हैं. 40 दिन के बाद ये अब तक के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं. जिला स्तर पर भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है. 3 मई तक रिकवरी दर 81.7% थी, जो अब बढ़कर 88.7% हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय  का कहना है कि पिछले 22 दिनों से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है. 3 मई के समय देश में 17.13% सक्रिय मामलों की संख्या थी अब ये घटकर 10.17% रह गई है. पिछले 2 हफ्तों में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब 10 लाख की कमी देखी गई है. फिलहाल देश में फिलहाल 27 लाख केस एक्टिव हैं. दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है. संक्रमण दर 2.52 फीसदी हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 1550 नए केस दर्ज किए गए, जबकि इस महामारी की वजह से 207 लोगों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च के बाद आज एक दिन में सबसे कम केस हैं. 30 मार्च को 992 केस आए थे.

×
Date : 25 May 2021 Posted By : EDITOR
देश में #Corona संक्रमण दर में लगातार कमी , मौत के आंकड़ों में भी गिरावट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी UNN: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी […]