केरल में नहीं थम रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में आए 20,367 नए मामले - Update Now News

केरल में नहीं थम रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में आए 20,367 नए मामले

 

New Delhi : केरल में कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,367 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35,33,918 तक पहुंच गई। वहीं, इसी अवधि में कोरोना के 139 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,654 हो गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, केरल में पिछले 24 घंटे में 20,265 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 33,37,579 मरीज ठीक हो चुके हैं। केरल में फिलहाल 1,78,166 मरीज उपचाराधीन हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,52,521 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 2,83,79,940 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके मुताबिक, सामने आए नए मामलों में 83 स्वास्थ्यकर्मी और राज्य के बाहर से आए 86 लोग भी शामिल हैं। वहीं, वर्तमान में विभिन्न जिलों में 4,91,491 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]