Corona vaccine 2021: एक दिन में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, PM मोदी ने जताई खुशी, कहा Well done India - Update Now News

Corona vaccine 2021: एक दिन में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, PM मोदी ने जताई खुशी, कहा Well done India

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए आज से पूरे देश में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में इस बात की घोषणा की थी। लोगों ने पीएम मोदी की इस बात की जमकर प्रशंसा की थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने वालों से दूर रहे और देश भर के लोगों से उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में कवच रूपी कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया था पीएम मोदी के इसी आह्वान का नतीजा है कि आज विश्व योग दिवस के मौके पर पूरे देश में शुरू किए गए मुफ्त वैक्सीनेशन ड्राइव में एक दिन में 78 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना टीका लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में जारी इस कोरोना टीकाकरण की जमकर सराहना की। आज की रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण को लेकर पीएम मोदी ने किखा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने टीका लिया यह प्रसन्न करने वाली है। COVID-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। उन सभी को बधाई जिन्होंने टीका लगाया और सभी अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होंने फ्रंट लाइन वर्कर्स की तारीफ करते हुए लिखा की इनकी वजह से यह सुनिश्चित किया जा सका कि इतने सारे नागरिकों को टीका मिल सके। PM मोदी ने कहा Well done India.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]