Corona Vaccine: जल्द ही देश को मिल सकती है कोरोना की तीसरी वैक्सीन - Update Now News

Corona Vaccine: जल्द ही देश को मिल सकती है कोरोना की तीसरी वैक्सीन

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी Corona -19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को घोषणा की कि इस साल सितंबर तक कोवोवैक्स की लॉन्चिंग की उम्मीद है। अदार पूनावाला ने कहा, “कोवोवैक्स का परीक्षण आखिरकार भारत में शुरू हो गया है। यह वैक्सीन नोवावैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी के माध्यम से तैयार की गई है।” अदार पूनावाला ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीके कोवोवैक्स वैक्सीन को इस साल सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 के अफ्रीकी और यूके वैरिएंट के खिलाफ इसका परीक्षण किया गया है और इसकी कुल प्रभावकारिता 89 प्रतिशत है। “सितंबर 2021 तक लॉन्च होने की उम्मीद है! नोवावैक्स, जिसका मुख्यालय अमेरिका में है, द्वारा विकसित यह वैक्सीन प्रोटीन-आधारित कोविड-19 वैक्सीन है।
अगस्त 2020 में दोनों कंपनियों ने एक समझौते की घोषणा की जिसके तहत नोवावैक्स ने निम्न और मध्यम आय वाले देशों में वैक्सीन के निर्माण और आपूर्ति के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को लाइसेंस दिया था। नोवावैक्स ने यह करार अपने कोविड-19 वैक्सीन ‘कैंडिडेट’ एनवीएक्स-सीओ2373 को बनाने और बेचने के लिए किया है। यह वैक्सीन भारत के अलावा अन्य देशों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]