Coronavirus: एक्शन मोड में आए PM नरेंद्र मोदी - Update Now News

Coronavirus: एक्शन मोड में आए PM नरेंद्र मोदी

 

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस ने हाहाकार मचा रखा है। दिन-ब-दिन बिगड़ते हालात ने पूरी शासन व्यवस्था को परेशानी में डाल रखा है। वहीं दूसरी तरफ देश को इस परेशानी से उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात इसपर नजर बनाए हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह से स्थितियां तेजी से बदलेंगी। देश के 10 प्रमुख राज्यों को शीर्ष पर रखकर कोविड टास्कफोर्स भी अपना काम कर रहा है।
कोरोना से उपजे हालात से निपटने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवाओं, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित स्थिति का इसमें अवलोकन किया। इससे पहले इस बात की जानकारी मिल रही थी कि देश में LMO का उत्पादन अगस्त 2020 में 5700 MT/दिन था जिसे बढ़कर वर्तमान में 8922 MT(25 अप्रैल 2021 को) कर दिया गया है। एलएमओ का घरेलू उत्पादन अप्रैल 2021 के अंत तक 9250 मीट्रिक टन/दिन तक करने का भी लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा में यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा अहम समझौता हुआ है। समझौते के तहत भारत की परमाणु ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। […]

चीन में जूतों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 28 की मौत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीन में जूतों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 28 की मौत बीजिंग। चीन के जिनजियांग शहर में एक जूतों की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की दुखद मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सामने आए […]