Country's borders are more secure than ever: PM Modi

देश की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं : PM मोदी

 

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर देश ने सीमा पर तैनात सशस्त्र बलों के जवानों को विशेष रुप से याद किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री, सेना अध्यक्ष ने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सेना के जवान देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ-साथ देश के हितों की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को अपने संबोधन में कहा, “भारत ने हाल के वर्षों में नई रणनीतिक ताकत हासिल की है और आज हमारी सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने वर्तमान वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार के अटूट संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने और उन्हें भविष्य की सभी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से सशक्त और युद्ध के लिए तैयार रखने के लिए कई सैन्य सुधार किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश के लोग आज सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आतंकवादी हमलों की संख्या में काफी कमी हुई है। जब देश शांतिपूर्ण और सुरक्षित होता है तो विकास के नए लक्ष्य हासिल होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्हें आधुनिक बनाना और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
प्रधानमंत्री ने वन रैंक, वन पेंशन योजना (ओआरओपी) का भी जिक्र किया, जो रक्षा पेंशनभोगियों की काफी समय से लंबित मांग थी, जिसे सरकार ने सत्ता में आते ही लागू किया था। उन्होंने कहा, “ओआरओपी हमारे देश के सैनिकों के सम्मान का विषय था। जब हम सत्ता में आये तो हमने इसे लागू किया। आज पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों तक 70,000 करोड़ रुपये पहुंचाए गए हैं।” प्रधानमंत्री ने सीमा पर तैनात सशस्त्र बलों के जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]