court-frames-charges-against-lalu-rabri-and-tejashwi-in-irctc-scam

लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आईआरसीटीसी घोटाले में कोर्ट ने तय किए आरोप

-अब चलेगा केस और नियमित होगी सुनवाई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल आज सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने आईआरसीटीसी घोटाले और लैंड फॉर जॉब केस में तीनों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में जानबूझकर बदलाव कराया गया था, जिससे घोटाला संभव हुआ।
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने माना कि लालू यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री के पद पर रहते हुए पद का दुरुपयोग किया। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव की जानकारी और मंजूरी से टेंडर प्रक्रिया में बदलाव किया गया और इसके बदले जमीन का सौदा राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के नाम पर कराया गया। अदालत ने साजिश, पद के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने लालू यादव से पूछा कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं, तो उन्होंने कहा, मैं निर्दोष हूं। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने भी यही जवाब दिया। तीनों आरोपी व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए, जिसमें लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे थे। आईआरसीटीसी घोटाले में आरोप तय होने के बाद अब मामले की नियमित सुनवाई शुरू होगी।
सीबीआई ने इस मामले में आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते रांची और पुरी स्थित बीएनआर होटल्स के टेंडर में अनियमितताएं की गईं और इसके एवज में पटना में कीमती जमीनें उनके परिवार के नाम पर ट्रांसफर कराई गईं। गौरतलब है कि अदालत ने 25 अगस्त को आरोप तय करने का फैसला सुरक्षित रख लिया था।

×
Date : 14 October 2025 Posted By : EDITOR
लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आईआरसीटीसी घोटाले में कोर्ट ने तय किए आरोप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]