Covaxin और Covishield को जल्द ही बाजार में उतारने को मिल सकती है मंजूरी - Update Now News

Covaxin और Covishield को जल्द ही बाजार में उतारने को मिल सकती है मंजूरी

 

नई दिल्ली । कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन (Covaxin And Covishield) की कीमत प्रति खुराक 275 रुपए और अतिरिक्त सेवा शुल्क 150 रुपए तक सीमित रखने की संभावना है। दोनों टीकों को जल्द ही भारत के औषधि नियामक से बाजार में उतारने के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) को टीकों को किफायती बनाने के लिए कीमत को सीमित रखने की दिशा में काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। अभी तक, कोवैक्सीन की कीमत 1,200 रुपए प्रति खुराक है, जबकि कोविशील्ड की एक खुराक की कीमत निजी अस्पतालों में 780 रुपए है। कीमतों में 150 रुपए का सेवा शुल्क भी शामिल है। फिलहाल दोनों टीके देश में केवल आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की covid-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने 19 जनवरी को कुछ शर्तों के साथ वयस्क आबादी के बीच उपयोग के लिए कोविड रोधी टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन को नियमित रूप से बाजार में उतारने की मंजूरी देने की सिफारिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]