Dangal TV : काल्पनिक दुनियां से जोड़ने दंगल टीवी ला रहा है "निक्की और जादुई बबल" - Update Now News

Dangal TV : काल्पनिक दुनियां से जोड़ने दंगल टीवी ला रहा है “निक्की और जादुई बबल”

 

मुम्बई : हर दिन,हर घन्टे, हर उम्र,हर वर्ग और हर दर्शक को पारिवारिक,ऐतिहासिक, पौराणिक और रोमांचक मनोरंजन के हर रंग से रूबरू कराने वाला भारत का सबसे बड़ा फ्री टू एयर चैनल “दंगल टीवी” इस बार अपने दर्शकों के लिए लेकर आया है, जादू और जादूगरों की दुनियां के रहस्य,रोमांच और हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर धारावाहिक “निक्की और जादुई बबल”।
कहानी एक ऐसी मासूम लड़की की है जो निकली है अपने मातापिता की खोज में| और जिसमे उसका साथ देगा उसका जादुई दोस्त बबल। “निक्की और जादुई बबल” का प्रीमियर 20 अप्रैल मंगलवार से शाम 6:30 बजे से दंगल चैनल पर होगा। इस धारावाहिक का प्रसारण हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार होगा। क्रिएटिव आई द्वारा निर्मित ‘निक्की और जादुई बबल’ मनोरंजन का एक पूरा पैक है,जिसमे रहस्य,रोमांच, के साथ-साथ आम इंसान की दुनियां और जादूगरों की दुनियां को दिखाया गया है। जहाँ मुख्य भूमिका में निक्की का किरदार “माइशा दीक्षित” और जादुई शक्तियों वाले बबल के रूप में “तन्मय ऋषि” है। साथ ही निक्की के जादूगर पिता शिव के किरदार में “हिमांशु मल्होत्रा” है। और दुष्ट जादूगरनी झांझरिका के रोल में “लवीना टंडन” है। इनके साथ गुलफ़ाम ख़ान,शीतल दाभोलकर और श्री निवास काले भी मुख्य भूमिकाओं में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Saqib Saleem Reveals Sustaining an Injury while Shooting High-Octane Action Sequence for Kaptaan

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Saqib Saleem Reveals Sustaining an Injury while Shooting High-Octane Action Sequence for Kaptaan Mumbai: Saqib Saleem has ignited the screens with his latest explosive release, Kaptaan, a high-stakes action thriller streaming on Amazon MX Player. Recently, the actor opened up about the physical challenges he faced while shooting intense action […]

गायिका सावनी रवींद्रचा नवा प्रवास सुरु !

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गायिका सावनी रवींद्रचा नवा प्रवास सुरु ! ‘सावनी रेकॉर्डझ्’ या म्युझिक लेबलची घोषणा ‘मुजरा शिवबाला’हे पहिले गाणे प्रदर्शित Mumbai: मराठी संगीतविश्वात आपल्या मधुर, भावस्पर्शी आणि ताकदीच्या आवाजाने वेगळी ओळख निर्माण करणारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेती पार्श्वगायिका सावनी रवींद्र आता एका नव्या भूमिकेतून संगीतप्रेमींसमोर आली आहे. तिच्या आवाजातील गोडवा, अभिव्यक्तीची ताकद आणि […]