Deepika Padukone's star will shine on the Hollywood Walk of Fame

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर चमकेगा दीपिका पादुकोण का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर चमकेगा दीपिका पादुकोण का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक छाईं दीपिका पादुकोण, वॉक ऑफ फेम पर खास सम्मान पाने वाली बनीं इकलौती इंडियन स्टार

Mumbai: दीपिका पादुकोण वाकई बॉलीवुड की क्वीन हैं, और उनकी बादशाहत सरहदों से परे है। अपने दमदार अभिनय और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान से दीपिका ने न सिर्फ भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने बार-बार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को गर्व महसूस कराया है। एक बार फिर दीपिका ने भारत का नाम रोशन किया है, जब हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया। ये और भी खास बन जाता है क्योंकि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली एकमात्र भारतीय बनी हैं। इस तरह से हमारी इंडियन सुपरस्टार अब एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, डेमी मूर और कई मशहूर ग्लोबल आर्टिस्ट्स की इस साल की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।
दुनियाभर की मशहूर हस्तियों के बीच दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है, वहीं दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय बनी हैं। इस कामयाबी के साथ दीपिका न सिर्फ भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर देश की मौजूदगी और प्रभाव को भी मज़बूती से साबित कर रही हैं।

Instagram will load in the frontend.

दीपिका ने कई बार देश का नाम रोशन किया है। 2018 में उन्हें टाइम मैगज़ीन ने दुनिया की 100 सबसे असरदार लोगों में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिला। फिर उन्होंने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी अनवील करके एक नया इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय बनीं।
इतिहास में दर्ज एक और बड़ी कामयाबी ये रही कि दीपिका पहली भारतीय बनीं जिन्हें दुनिया के मशहूर इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रैंड्स लुई विटॉन और कार्टियर ने अपने साथ जोड़ा। इसके ज़रिए उन्होंने दुनिया में भारत की पहचान और मजबूत की, और आगे चलकर कई दूसरे भारतीय सितारों के लिए भी विदेशों में पहचान बनाने का रास्ता आसान कर दिया। इंटरनेशनल लेवल पर सम्मान के अलावा दीपिका लगातार एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में छाई हुई हैं। उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनकी पकड़ अब भी मज़बूत है। आने वाले समय में वो एटली की फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। भारतीय सिनेमा में उनकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिनेमाई जादू का नया अनुभव लेकर आई ‘MAGICC’, ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सिनेमाई जादू का नया अनुभव लेकर आई ‘MAGICC’, ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज! ऋषभ शेट्टी की मल्टीलिंगुअल शॉर्ट फिल्म ‘मैजिक’ अब यूट्यूब पर रिलीज़, हिंदी में भी आएगी फिल्म रिशभ शेट्टी एक बार फिर नए हुनर और नई प्रतिभाओं को मौका देने के अपने सिलसिले को […]

Parvathy Thiruvothu’s First Look as Police Officer Aleena Abraham from Pradhama Drishtya Kuttakkar Out

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Parvathy Thiruvothu’s First Look as Police Officer Aleena Abraham from Pradhama Drishtya Kuttakkar Out Mumbai: National Award winner Parvathy Thiruvothu is stepping into a never-before-seen avatar with her upcoming Malayalam thriller Pradhama Drishtya Kuttakkar. The first look of the actor as Aleena Abraham has now been unveiled, offering a glimpse […]