Defence Minister reviews India's defence preparedness amid

रक्षामंत्री ने ली बैठक, अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भारत की रक्षा तैयारियों को परखा

रक्षामंत्री ने ली बैठक, अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भारत की रक्षा तैयारियों को परखा

नई दिल्ली । इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया और उसके बाद ईरान ने भी इसका जोरदार दवाब दिया। यह युद्ध अब तक शांत नहीं हुआ। इस युद्ध के टेंशन को देखते हुए दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की और इसके साथ ही भारत की सैन्य तैयारियों का भी व्यापक आकलन किया। बता दें इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युद्ध की वजह से बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भारत की रक्षा तैयारियों को परखना और किसी भी संभावित चुनौती के लिए रणनीति तय करना था।
बता दें इस हाई लेवल बैठक में सीमा सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, एयर डिफेंस और ऑपरेशनल रेडीनेस जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमता रखता है। बैठक में सेनाओं को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक स्तर पर सुरक्षा हालात तेजी से बदल रहे हैं और भारत हर स्थिति पर नजर रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: संघर्षों के बीच निखरा नेतृत्व, जनता के विश्वास से मिला बड़ा मुकाम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 Madhya Pradesh : जनसेवा का संकल्प, विकास की नई दिशा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं डॉ दीप्ति सिंह हाड़ा – बीजेपी नगर उपाध्यक्ष भोपाल : 25 मार्च का दिन मध्यप्रदेश के लिए एक विशेष अवसर लेकर आता है। यह दिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ […]

किसी दूसरे धर्म में धर्मांतरण किया तो वह शख्स अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसी दूसरे धर्म में धर्मांतरण किया तो वह शख्स अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं एससी/एसटी एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला नई दिल्ली। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ईसाई धर्म […]