Defence Minister's announcement, Operation Sindoor is still on

सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री का ऐलान…….ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी

-जब तक खतरा समाप्त नहीं होता, कार्रवाई जारी रहेगी
-विपक्ष ने कहा, करो सफाया आंतकियों का

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कुछ ऐसा कह दिया कि पाकिस्तान की सांसें रुक गईं। दरअसल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और जब तक खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं होता, कार्रवाई जारी रहेगी। इसका सीधा मतलब ये हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। उन्होंने कहा कि इस एयरस्ट्राइक में करीब 100 आतंकी मारे गए हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इसकी की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आतंकियों के करीब 12 इसतरह के ठिकाने अभी बचे हुए हैं।
सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संकट के समय में हम केंद्र सरकार के साथ हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा, तब भारत 10 गुना ज्यादा ताकत से जवाबी हमला करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन की ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं दी जा सकती है।
खरगे ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर कहा है कि वह कुछ गोपनीय जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं कर सकती। श्री खरगे ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सरकार पर इसके लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं और राष्ट्र हित में सरकार के साथ खड़े हैं।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी ने मोदी सरकार को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी ने कहा है, मोदी सरकार ने कहा है कि वह कुछ बातों पर चर्चा नहीं करना चाहती। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजु ने कहा कि राजनीतिक दल जनता की आवाज होते हैं और सभी नेता एक स्वर में कह रहे हैं कि मोदी सरकार की सफलता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार घटनाक्रम हो रहा है इसकारण अधिकारियों को बैठक में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। वहीं एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सेना के शौर्य की सराहना कर कहा कि विपक्ष ने न केवल समर्थन दिया, बल्कि कुछ रचनात्मक सुझाव भी मोदी सरकार के सामने रखे। उन्होंने आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाने की मांग की। ओवैसी ने कहा कि फरवरी 2025 में हाफिज सईद के बेटे ने जिहाद की धमकी दी थी और अब इस तरह की कार्रवाई उसी योजना का हिस्सा है।

×
Date : 08 May 2025 Posted By : EDITOR
सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री का ऐलान…….ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी
News Image

सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री का ऐलान.......ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]