Delhi Assembly Election: Election schedule announced next week

Delhi Assembly Election : दिल्ली चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, अगले हफ्ते हो सकता है चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि चुनाव आयोग अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव 12 से 14 फरवरी के बीच हो सकते हैं और परिणाम 17 फरवरी तक घोषित किए जा सकते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त 18 फरवरी को अपने कार्यकाल के अंतर्गत रिटायर हो रहे हैं, जबकि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। इससे पहले नई विधानसभा का गठन आवश्यक है। इसलिए, निर्वाचन आयोग 23 फरवरी से पहले उपराज्यपाल को नव निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपेगा, और 23 फरवरी तक या उससे पहले विधानसभा में नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण हो जाएगा।
6 जनवरी तक जारी होगी वोटर लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 6 जनवरी तक वोटर लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विशेष समरी रिविजन (पुनरीक्षण) के बाद वोटर लिस्ट तैयार कर 6 जनवरी तक प्रकाशित करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही, निर्वाचन आयोग ने यह भी बताया कि नए मतदाता चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अगले 10 दिनों तक अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं।

×
Date : 03 January 2025 Posted By : EDITOR
Delhi Assembly Election : दिल्ली चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, अगले हफ्ते हो सकता है चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]