Delhi New CM Rekha Gupta

Delhi New CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को राम लीला मैदान में

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। नए सीएम के नाम का फैसला केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में लिया गया।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद बुधवार को शाम 7 बजे हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 आयोजित कार्यक्रम में लेंगी।
गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जादुई आंकड़े से कहीं ज्यादा बहुमत हासिल कर सभी को चौंकाने का काम किया था। अब रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार की कमान संभालेंगी।
शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को राम लीला मैदान में
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को राम लीला मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। यहां बताते चलें कि 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा की सरकार दिल्ली में काबिज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]