Delhi Red Fort Blast: Shehnaaz Gill expresses grief

दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट: शहनाज़ गिल ने व्यक्त किया दुख, बोलीं – “दिल दहल गया… ईश्वर सभी को शक्ति दे”

दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट: शहनाज़ गिल ने व्यक्त किया दुख, बोलीं – “दिल दहल गया… ईश्वर सभी को शक्ति दे”

Mumbai: दिल्ली के रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सोमवार को हुई इस घटना के बाद से दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे पर अभिनेत्री और सिंगर शहनाज़ गिल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “दिल्ली ब्लास्ट से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरा दिल दुखी है। इतनी बड़ी त्रासदी और नुकसान देखना बेहद दर्दनाक है। सभी के लिए शांति, हिम्मत और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।” शहनाज़ के अलावा प्रियंका चोपड़ा जोनस, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी, अल्लू अर्जुन, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्रिटीज़ ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थनाएं कीं। वहीं सिंगर मीका सिंह ने दिल्ली में होने वाला अपना शो रद्द कर दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज़ हाल ही में अपनी फिल्म ‘इक कुड़ी’ में नज़र आईं, जो एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्माता भी डेब्यू किया। पंजाबी और हिंदी बेल्ट में रिलीज़ हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है और इसे दर्शकों से सराहना मिली है।

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Gandhari Trailer: ‘तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gandhari Trailer: ‘तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज Mumbai : एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ के साथ स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। नेटफ़्लिक्स ने आखिरकार इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक मां की अपनी बेटी को बचाने की जबरदस्त लड़ाई की […]

‘Daayra’ New poster out: Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran set the stage for the trailer on 31st August

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘Daayra’ New poster out: Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran set the stage for the trailer on 31st August Mumbai: The makers of Daayra just unveiled a power-packed poster featuring Kareena Kapoor Khan and Prithviraj Sukumaran, giving audiences a closer look at the world of the much-awaited crime thriller. With […]