Devi Ahilya is an example of women empowerment Dr. Yadav

MP: देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल है :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ देवी अहिल्या की जीवन गाथा पर आधारित नाटक देखा

इन्दौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देवी अहिल्या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद , नारी सशक्तिकरण और सुशासन की एक मिसाल है। उनके द्वारा कुशल प्रशासक के रूप में कराए गए जन कल्याण के कार्य आज भी हमें समाज के हर वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम हाल में विश्व मांगल्य सभा द्वारा पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी अवसर पर “राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा” नाटक के मंचन अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ इस नाटक को देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर ने कठिन समय में कुशलता के साथ सत्ता का संचालन कैसे किया जाता है, यह करके दिखाया है। उन्होंने सोमनाथ और वाराणसी में मंदिर बनाने के साथ ही नदियों पर घाट बनवाए हैं। रामेश्वरम के मंदिर निर्माण में भी देवी अहिल्या बाई होलकर का योगदान है। उन्होंने मंदिर के साथ ही धर्मशाला, अन्नशाला, घाट निर्माण, पुजारी के मानदेय सबका ध्यान रखा। उन्होंने सहस्त्रबाहु की राजधानी महिष्मती का उद्धार कराया। देवी अहिल्या बाई में एक आदर्श बहु और बेटी का रुप भी दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्या की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण देश में अहिल्या उत्सव मनाए जाने का मार्ग प्रशस्त किया है और वे स्वयं भी इस कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पधारने वाले हैं। देवी अहिल्या बाई की 300वीं जन्मजयंती के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में प्रदेश की कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है। कैबिनेट की इस बैठक में देवी अहिल्या बाई की दूरदृष्टि से प्रेरित होकर प्रदेश के विकास के लिए अच्छे निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्या बाई के जीवन के विविध पहलुओं को एक नाटक के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए विश्व मांगल्य सभा की सराहना करते हुए कहा कि यह नाटक जन सामान्य को देवी अहिल्या बाई के कार्यों और सुशासन से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके द्वारा महेश्वर में इस नाटक का कुछ भाग ही देखा गया था। लेकिन आज इंदौर में पूरा नाटक कैबिनेट के सभी सदस्यों के साथ देखने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित कैबिनेट के मंत्रिगणों का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री राजेन्द्र शुक्ल और श्री जगदीश देवड़ा, मंत्रीगण श्री प्रहलाद पटेल, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री राकेश सिंह, श्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, संभागायुक्त श्री दीपक ‍सिंह, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री सुमित मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन उनकी असली जिंदगी की कहानी ने ऐड को बनाया सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास Mumbai: इस गर्मी, दिनशॉज भारत की सबसे पसंदीदा डेज़र्ट आदतों में […]

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया है। जहां तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना […]