Dhirendra Shastri's brother beats up toll plaza personal

MP: धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा

 

धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा

पहले शादी समारोह में घुसकर लहराया था तमंचा

छतरपुर । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि शालिग्राम गर्ग ने देर रात टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट की। इसको लेकर गुलगंज थाने में आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर शालिग्राम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुलगंज थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि टोलकर्मियों ने टोल को लेकर जब कुछ लोगों की गाड़ी रोकी तो वे विवाद करने लगे। इसी बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने साथियों के साथ मिलकर टोलकर्मियों पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने शालिग्राम गर्ग सहित 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पहले भी शालिग्राम पर लग चुके हैं गंभीर आरोप
बता दें कि शालिग्राम गर्ग इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। फरवरी 2023 में मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। छोटे महाराज के नाम से फेमस शालिग्राम पर आरोप था कि उसने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे के बल पर धमकाया, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट भी की। यह घटना छतरपुर जिले के गढ़ा गांव की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। दरअसल, 11 फरवरी 2023 को छतरपुर के गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की बेटी का विवाह समारोह था। उसी दौरान रात करीब 12 बजे के आसपास बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग विवाह समारोह में पहुंचा और लोगों से गाली-गलौज व मारपीट करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]