Director Shekhar Kapoor honored with Padma Award

पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुए निर्देशक Shekhar Kapoor

पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुए निर्देशक Shekhar Kapoor

Mumbai: पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुए निर्देशक Shekhar Kapoor, केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा- मैं खुद को बहुत…केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले नागरिकों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस साल पद्म पुरस्कार पाने वालों में फिल्म निर्माता और निर्देशक शेखर कपूर का नाम भी शामिल है। शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके केंद्र सरकार और अपने फैंस का आभार व्यक्त किया।
शेखर कपूर का पोस्ट
शेखर कपूर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं बहुत आभारी हूं कि भारत सरकार ने मुझे पद्मभूषण के योग्य समझा।’ शेखर कपूर ने आगे खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘उम्मीद है कि यह पुरस्कार मुझे उस इंडस्ट्री और इस खूबसूरत देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा, जिसका मैं हिस्सा हूं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं।’ शेखर ने इसके साथ ही अपने फैंस का भी धन्यवाद किया और कहा, ‘हमारे फिल्म दर्शकों का भी धन्यवाद, मैं इसलिए हूं क्योंकि आप हैं।’
शेखर कपूर का फिल्मी करियर
शेखर कपूर ने 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, उर्मिला मातोंडकर और शबाना आजमी जैसे कलाकार थे। इसके बाद, 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का निर्देशन किया, जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में थे, जबकि अमरीश पुरी ने मोगैम्बो का किरदार निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Mananveer Singh On Wanting To Collaborate With Arijit Singh, “Would Love To Collaborate With Him in the Indie Space Post His Retirement”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Mananveer Singh On Wanting To Collaborate With Arijit Singh, “Would Love To Collaborate With Him in the Indie Space Post His Retirement” Mumbai: In the rapidly evolving landscape of Indian music, singer Mananveer Singh isn’t just looking for his next hit; he’s looking to spark a sonic revolution. At the […]