Discussion on One Nation One Election begins once again

वन नेशन, वन इलेक्‍शन की चर्चा एक बार फिर शुरू , 18 से 22 सितंबर तक बुलाया संसद का विशेष सत्र

वन नेशन, वन इलेक्‍शन की चर्चा एक बार फिर शुरू

सरकार, 18 से 22 सितंबर तक बुलाया संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली : 2014 से अब तक पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले किए हैं. अब सरकार ने एक बार फिर से 18 से 22 सितंबर के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र में 5 बैठकें होंगी. इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर दी है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इस विशेष सत्र में सरकार ‘एक देश, एक चुनाव’ पर बिल ला सकती है. इसको लेकर एक कमेटी का भी गठन कर दिया गया है जिसका अध्‍यक्ष पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है. वहीं कमेटी के सदस्‍यों को लेकर कुछ देर में घोषणा की जा सकती है.
‘एक देश, एक चुनाव’ का सीधा सा मतलब है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ करा लिए जाएं. इस मुद्दे पर देश में काफी समय से बहस चल रही है. ये एक ऐसा मुद्दा है जिसको प्रधानमंत्री खुद लंबे समय से उठाते रहे हैं. इसको लेकर सर्वदलीय बैठक भी पूर्व में बुलाई जा चुकी है लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला. पिछले महीने भी राज्यसभा में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने एक देश-एक चुनाव को समय की जरूरत बताया था.

×
Date : 03 September 2023 Posted By : EDITOR
वन नेशन, वन इलेक्‍शन की चर्चा एक बार फिर शुरू , 18 से 22 सितंबर तक बुलाया संसद का विशेष सत्र
News Image

वन नेशन, वन इलेक्‍शन की चर्चा एक बार फिर शुरू

सरकार, 18 से 22 सितंबर तक बुलाया संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली : 2014 से अब तक पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले किए हैं. अब सरकार ने एक बार फिर से 18 से 22 सितंबर के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र में 5 बैठकें होंगी. इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर दी है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इस विशेष सत्र में सरकार 'एक देश, एक चुनाव' पर बिल ला सकती है. इसको लेकर एक कमेटी का भी गठन कर दिया गया है जिसका अध्‍यक्ष पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है. वहीं कमेटी के सदस्‍यों को लेकर कुछ देर में घोषणा की जा सकती है.
'एक देश, एक चुनाव' का सीधा सा मतलब है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ करा लिए जाएं. इस मुद्दे पर देश में काफी समय से बहस चल रही है. ये एक ऐसा मुद्दा है जिसको प्रधानमंत्री खुद लंबे समय से उठाते रहे हैं. इसको लेकर सर्वदलीय बैठक भी पूर्व में बुलाई जा चुकी है लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला. पिछले महीने भी राज्यसभा में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने एक देश-एक चुनाव को समय की जरूरत बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व!

📰 Generate e-Paper Clip शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व! 11 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा भक्ति, शक्ति और आस्था के नौ दिन! रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और शुभ […]

बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर

📰 Generate e-Paper Clip बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस […]