Divisional Public Relations Dr. Pushpendra Vaskle charge of Indore

Divisional Public Relations (MP) Indore : डॉ. पुष्पेन्द्र वास्कले (Dr. Pushpendra Vaskle) ने उप संचालक जनसम्पर्क, इंदौर का कार्यभार संभाला

Divisional Public Relations (MP) Indore : डॉ. पुष्पेन्द्र वास्कले (Dr. Pushpendra Vaskle) ने उप संचालक जनसम्पर्क, इंदौर का कार्यभार संभाला

इंदौर। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, इंदौर मे डॉ. पुष्पेन्द्र वास्कले (Dr. Pushpendra Vaskle) ने प्रभारी उप संचालक जनसम्पर्क का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएँ दीं। डॉ. वास्कले जनसम्पर्क विभाग में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं और उन्हें मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ.वास्कले ने कहा कि वे जनसम्पर्क विभाग की जनहितकारी योजनाओं और सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और पारदर्शिता व तत्परता के साथ कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. वास्कले का जन्म बड़वानी में एक साधारण से शिक्षक परिवार में हुआ।स्कूली पढाई गाँव में हुई और उसके बाद आपने कला एवं वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री ली। अंतरराष्टीय हिंदी विश्वविधालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुए शन किया। उसके बाद वर्ष 2009 में देवी अहिल्या विश्वविधालय, इंदौर से एम फिल की डिग्री ली।वर्ष 2011 में आप शासकीय सेवा में आ गए और पहली पोस्टिंग अलीराजपुर में हुई। उसके बाद आपने दतिया, उज्जैन, खरगोन में अपनी सेवाएं दी।और अब बालाघाट से आपकी पद स्थापना इंदौर में प्रभारी उप संचालक जनसंपर्क के रूप में हुई। आपने वर्ष 2018 में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर , विश्वविधालय ,लखनऊ से पत्रकारिता में पी. एच डी की उपाधि प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: इंदौर में आज सुरों की महफिल, ‘पर्ल्स ऑफ म्यूजिक’ का भव्य आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: इंदौर में आज सुरों की महफिल, ‘पर्ल्स ऑफ म्यूजिक’ का भव्य आयोजन रवीन्द्र नाट्य गृह में , सैक्सोफोन, गिटार और तबले की होगी मनमोहक प्रस्तुति मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ. सुदाम पी. खाड़े की उपस्थिति में होगी संगीत संध्या संगीत की दुनिया में एक बार फिर, आज की शाम, वाद्य […]

MP: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अब खुले रहेंगे 24 घंटे माल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अब खुले रहेंगे 24 घंटे माल – विधानसभा में बजट सत्र में मंजूरी के लिए आ सकता प्रस्ताव भोपाल । राजधानी समेत पूरे प्रदेश में 24 घंटे मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, प्रमुख बाजार, बिजनेस सेंटर खुले रहेंगे। इसे नाइट कल्चर कहा जाता है, जिसे […]