Dubai's industrialists should come to Madhya Pradesh Dr. Yadav

मध्यप्रदेश में श्रेष्ठ कॉटन है, दुबई के उद्योगपति मध्यप्रदेश आएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दुबई के टेक्सटाइल व्यवसायियों ने प्रदेश से जुड़ने में रूचि जताई

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुबई में टेक्सटॉइल सिटी पहुंच कर प्रवासी भारतीयों के बिजनेस मॉडल का अवलोकन एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टेक्सटाइल सिटी के प्रमुख व्यवसायियों से चर्चा भी की और उन्हें पीएम मित्र पार्क की जानकारी दी। उद्यमियों ने टेक्सटॉइल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश से जुड़ने में रुचि भी जताई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां एक बहुत अच्छा प्रयोग हुआ है। यहां के व्यापारियों ने दुबई सरकार से जमीन लेकर तथा समिति बनाकर अपना एक मार्केट बनाया है। इस मार्केट की विशेषता है कि यहां तीन फ्लोर तक कार्य किया जाता है। आगे शो रूम भी है। रिटेल शॉप के साथ पीछे गोडाउन है। यह बहुत आदर्श व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां के अधिकांश उद्यमी मध्यप्रदेश आएं। टेक्सटॉइल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में सबसे शुद्ध कॉटन मध्यप्रदेश में मिलता है। हम टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेशकों को आमंत्रित करते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों से अपेक्षा की है कि आप भी यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े और उनके साथ मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चले और इसमें आपका पूरा सहयोग हो। दुबई के उद्यमियों को देश के सात राज्यों में पीएम मित्र पार्क (पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र) के विकास और मध्यप्रदेश में धार जिले में प्रारंभ प्रकल्प की जानकारी भी दी गई।

×
Date : 14 July 2025 Posted By : EDITOR
मध्यप्रदेश में श्रेष्ठ कॉटन है, दुबई के उद्योगपति मध्यप्रदेश आएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]