ED sent third summons to CM Kejriwal

ईडी ने सीएम केजरीवाल को भेजा तीसरा समन, 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा

 

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को ईडी ने तीसरा समन भेज दिया है। उन्हें 3 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले उन्हें दो समन पहले भी भेजे जा चुके हैं, जिसमें पहला समन जब उन्हें भेजा गया था, तो उन्होंने चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला देकर पूछताछ में आने से इनकार कर दिया था। वहीं, जब उन्हें दूसरा समन भेज गया, तो उन्होंने विपशना जाने की बात कह डाली। बता दें कि केजरीवाल आगामी 30 दिसंबर तक विपशना के लिए होशियारपुर पहुंचे हैं। वहीं, बीते गुरुवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल को मिले समन को बीजेपी की साजिश बताया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के राजनीतिक विस्तार से भयभीत है, जिसे ध्यान में रखते हुए वो हमारे नेता को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए हम और हमारी पार्टी जनता के हित में काम करती रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]