Eknath Shinde Changes Twitter Profile Image

Maharashtra : CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने बदली ट्विटर (twitter) DP, बाला साहेब ठाकरे से मुलाकात की फोटो लगाई

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एकनाथ शिंदे ने राज्य में नए युग का आगाज कर दिया है। उन्होंने सीएम बनते ही अपने ट्विटर अकाउंट की तस्वीर बदली। ट्विटर पर नई प्रोफाइल पिक्चर में वो बाला साहेब के चरणों पर नजर आ रहे हैं। इस नई तस्वीर के साथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को संदेश दिया है कि वो बाला साहेब की विरासत को आगे ले जाएंगे। अब भविष्य में यह देखना दिलचस्प होगा कि उद्धव ठाकरे की विरासत उनसे छिन जाएगी? इससे पहले गुरुवार का पूरा दिन महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर लेकर आया। जहां पहले माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम होंगे और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम। लेकिन मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए भाजपा ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र की कमान सौंप दी और अब देवेंद्र फडणवीस शिंदे के नेतृत्व में डिप्टी सीएम की कमान संभालेंगे। महाराष्ट्र में हिन्दुत्व की नई पटकथा लिखते हुए भाजपा ने उद्धव ठाकरे को बड़ा संदेश दिया है। एकनाथ शिंदे प्रदेश के नए सीएम बन चुके हैं। शिंदे खुद को सच्चा शिवसैनिक बताकर बाला साहेब की विरासत को आगे बढ़ाने की बात भी कह चुके हैं। यही नहीं शिंदे ने अपनी ट्विटर डीपी बदलकर उद्धव ठाकरे को सीधी चुनौती दे डाली है।

×
Date : 01 July 2022 Posted By : EDITOR
Maharashtra : CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने बदली ट्विटर (twitter) DP, बाला साहेब ठाकरे से मुलाकात की फोटो लगाई
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]