Election campaigning ends today in West Bengal and Tamil Nadu

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया है। जहां तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। जबकि बंगाल में पहले चरण की 152 सीट पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार थमने के बाद किसी भी तरह की सार्वजनिक रैलियों और राजनीतिक प्रचार अब उम्मीदवार नहीं कर सकते है।
तमिलनाडु में इस बार एक साथ सभी 234 सीटों पर मतदान होगा। इस बार राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार चुनाव में सभी की निगाहें राज्य के चर्चित अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके पर भी है। राज्य की कई सीटों पर टीवीके को काफी समर्थन मिल रहा है। इस चुनाव में कुल 5.73 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करने वाले है।
वहीं बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं। करीब तीन करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले है। इन मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं हैं। इस बार चुनावी प्रचार में महिलाओं से जुड़ा मुद्दा प्रमुखताओं से सभी पार्टियों ने उठाया है। आयोग की जानकारी के मुताबिक, बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिले शामिल हैं। मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की नौ, जलपाईगुड़ी की सात, अलीपुरद्वार की पांच, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की पांच, उत्तर दिनाजपुर की नौ, दक्षिण दिनाजपुर की छह, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम बर्द्धमान की नौ, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झाड़ग्राम की चार, पुरुलिया की नौ व बांकुड़ा की 12 सीटें शामिल हैं।

×
Date : 22 April 2026 Posted By : EDITOR
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]