Election Commission failed to answer opposition questions on SIR

एसआईआर पर विपक्ष के सवालों के जवाब देने में चुनाव आयोग रहा विफल – आदित्य ठाकरे

एसआईआर पर विपक्ष के सवालों के जवाब देने में चुनाव आयोग रहा विफल

शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने लगाए आरोप

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बिहार में एसआईआर का समर्थन करते हुए विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देने में विफल रहा है और वह बिल्कुल अनभिज्ञ प्रतीत होता है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चुनाव निकाय को तटस्थ होना चाहिए, लेकिन उसने अपने आकाओं की ओर से दी गई ‘स्क्रिप्ट’ पढ़ी।
उन्होंने लिखा- “धोखेबाज आयोग ने अपनी प्रेस वार्ता से यह साबित कर दिया है कि उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है कि राजनीतिक दलों और मीडिया की ओर से पूछे गए तीखे सवालों का क्या जवाब देना है। आदित्य ने सवाल किया कि यही वह संस्था है, जिसने यह सुनिश्चित किया है कि भारत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों से दूर रहे। क्या हम ऐसे फर्जी अधिकारियों वाली इस संस्था पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया तय करने का भरोसा कर सकते हैं?
वहीं, राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि चुनाव आयोग की ‘क्या-क्या’ करने की प्रवृत्ति से उस पर उठाए गए सवालों पर यकीन और ज्यादा बढ़ गया है। बिंदुवार जवाब देने के बजाय आयोग गोल-गोल घुमा रहा है और यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि व्यवस्था में कुछ भी गलत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]