Election Commission takes action ahead of Datia by-election

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले.

भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. हटाए गए पुलिस अधिकारियों में 6 थाना प्रभारी भी शामिल हैं. चुनाव आयोग के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं. चुनाव आयोग द्वारा यह कार्रवाई दतिया उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई है. दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. 3 अगस्त को उपचुनाव के नतीजे आ जाएंगे.
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव के पत्र के अनुमोदन अनुसार निरीक्षक और उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना की गई.30 जुलाई को दतिया में होगी वोटिंग
दतिया उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर है, हालांकि बीजेपी ने टिकट के प्रबल दावेदार नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा, हालांकि क्षेत्र में शुरूआती नाराजगी के बाद बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता मैदान में जुटे हुए हैं.चुनाव में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा मोर्चा संभाले हुए हैं. उधर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी खूब मेहनत कर रहे हैं.

इनमें दतिया अजाक थाने के प्रभारी केहरी परिहार को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है.

पुलिस मुख्यालय भोपाल में निरीक्षक मेलीराम उईके को अजाक थाना प्रभारी दतिया भेजा गया.
दतिया सिविल लाईन थाने में उप निरीक्षक अमित ओसारे को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया.
अशोक नगर में उप निरीक्षक भोजराम भगत को सिविल लाईन थाना दतिया भेजा गया.
दतिया के बडौनी थाना में उप निरीक्षक नीरज कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया
दतिया के जिगना में थाना प्रभारी रचना माहौर को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया.
ग्वालियर में उपनिरीक्षक राजीव बिरथरे को दतिया के जिगना थाने में प्रभारी बनाया गया
दतिया के गोराघाट थाने में उपनिरीक्षक अर्चना पाल को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया.
ग्वालियर में उप निरीक्षक बलराम मांझी को दतिया के गोराघाट थाने में भेजा गया.
दतिया के धीरपुरा थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह जाट को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
जिला अशोकनगर में उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा को दतिया के धीरपुरा में थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया.
दतिया के बडौनी में थाना प्रभारी हरिओम शर्मा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया.
ग्वालियर में उप निरीक्षक हरिकेश बघेल को दतिया के बडौनी थाने में भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]