नाम-चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग के फैसले को शिवसेना (यूबीटी) कोर्ट में चुनौती देगी - Update Now News

नाम-चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग के फैसले को शिवसेना (यूबीटी) कोर्ट में चुनौती देगी

 

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी के मूल नाम ‘शिवसेना’ और उसके चुनाव चिह्न् ‘तीर-कमान’ को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली बालासाहेबंची शिवसेना गुट को देने के चुनाव आयोग (ईसी) के फैसले को चुनौती देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह सच्चाई और न्याय का मजाक है।
राउत ने कहा, ..बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना पर 40 लोगों ने दावा किया और चुनाव आयोग ने इसे मंजूरी दे दी। स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी और तैयार थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और गद्दार कहता रहा कि (ईसी) फैसला उसके पक्ष में होगा। चमत्कार हुआ है! लड़ते रहो।
दूसरी ओर, शिंदे, शंभूराज देसाई और अन्य सहित बीएसएस नेताओं ने चुनाव आयोग के कदम का स्वागत किया और कहा कि वह अब नए नाम और प्रतीक के तहत तुरंत काम करना शुरू कर देंगे। शिंदे ने कहा- यह हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे, सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों (विधायकों और सांसदों) के आदशरें और लाखों कार्यकर्ताओं के आदशरें की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है और चुनाव आयोग का फैसला गुण-दोष के आधार पर हमारे पक्ष में आया है। हमारी सरकार संविधान, बहुमत के समर्थन और जनादेश के आधार पर बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]