नाम-चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग के फैसले को शिवसेना (यूबीटी) कोर्ट में चुनौती देगी - Update Now News

नाम-चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग के फैसले को शिवसेना (यूबीटी) कोर्ट में चुनौती देगी

 

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी के मूल नाम ‘शिवसेना’ और उसके चुनाव चिह्न् ‘तीर-कमान’ को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली बालासाहेबंची शिवसेना गुट को देने के चुनाव आयोग (ईसी) के फैसले को चुनौती देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह सच्चाई और न्याय का मजाक है।
राउत ने कहा, ..बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना पर 40 लोगों ने दावा किया और चुनाव आयोग ने इसे मंजूरी दे दी। स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी और तैयार थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और गद्दार कहता रहा कि (ईसी) फैसला उसके पक्ष में होगा। चमत्कार हुआ है! लड़ते रहो।
दूसरी ओर, शिंदे, शंभूराज देसाई और अन्य सहित बीएसएस नेताओं ने चुनाव आयोग के कदम का स्वागत किया और कहा कि वह अब नए नाम और प्रतीक के तहत तुरंत काम करना शुरू कर देंगे। शिंदे ने कहा- यह हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे, सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों (विधायकों और सांसदों) के आदशरें और लाखों कार्यकर्ताओं के आदशरें की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है और चुनाव आयोग का फैसला गुण-दोष के आधार पर हमारे पक्ष में आया है। हमारी सरकार संविधान, बहुमत के समर्थन और जनादेश के आधार पर बनी थी।

×
Date : 18 February 2023 Posted By : EDITOR
नाम-चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग के फैसले को शिवसेना (यूबीटी) कोर्ट में चुनौती देगी
News Image

 

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी के मूल नाम 'शिवसेना' और उसके चुनाव चिह्न् 'तीर-कमान' को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली बालासाहेबंची शिवसेना गुट को देने के चुनाव आयोग (ईसी) के फैसले को चुनौती देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह सच्चाई और न्याय का मजाक है।
राउत ने कहा, ..बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना पर 40 लोगों ने दावा किया और चुनाव आयोग ने इसे मंजूरी दे दी। स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी और तैयार थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और गद्दार कहता रहा कि (ईसी) फैसला उसके पक्ष में होगा। चमत्कार हुआ है! लड़ते रहो।
दूसरी ओर, शिंदे, शंभूराज देसाई और अन्य सहित बीएसएस नेताओं ने चुनाव आयोग के कदम का स्वागत किया और कहा कि वह अब नए नाम और प्रतीक के तहत तुरंत काम करना शुरू कर देंगे। शिंदे ने कहा- यह हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे, सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों (विधायकों और सांसदों) के आदशरें और लाखों कार्यकर्ताओं के आदशरें की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है और चुनाव आयोग का फैसला गुण-दोष के आधार पर हमारे पक्ष में आया है। हमारी सरकार संविधान, बहुमत के समर्थन और जनादेश के आधार पर बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन जारी, कपड़ा उद्योग को नुकसान; ग्लोबल फैशन ब्रांड ने भारत को दिए ऑर्डर नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और अस्थिरता के कारण जारा एचएंडएम (H&M), मार्क्स एंड स्पेंसर और सेलियो जैसे प्रमुख वैश्विक फैशन ब्रांड्स ने अपने बड़े ऑर्डर भारत और अन्य एशियाई देशों […]

रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान

📰 Generate e-Paper Clip रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान UNN: रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। 39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के […]