Elon Musk became the first history worth of 850 billion dollars

इलॉन मस्क बने $850 बिलियन संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान, एक दिन में बढ़े 7 लाख करोड़

इलॉन मस्क बने $850 बिलियन संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान, एक दिन में बढ़े 7 लाख करोड़

Mumbai: दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर (करीब 77 लाख करोड़ रुपए) का आंकड़ा पार कर गई है। एक दिन में उनकी नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।
फोर्ब्स के मुताबिक मस्क अब इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से हुई है।
सिर्फ 4 महीने में मस्क की नेटवर्थ 70% बढ़ गई है। अक्टूबर 2025 में यह 500 बिलियन डॉलर पर पहुंची थी। अब उनकी नेटवर्थ पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की GDP से ज्यादा है। ये भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ से भी ज्यादा है।
मस्क ने 4 महीने में 4 बड़े रिकॉर्ड बनाए
अक्टूबर 2025: वे दुनिया के पहले $500 बिलियन वाले इंसान बने। यह तब हुआ जब उन्होंने टेस्ला पर फोकस करने के लिए ट्रंप के सरकारी विभाग (DOGE) को छोड़ा।
15 दिसंबर: स्पेसएक्स की वैल्यूएशन बढ़ने से वे $600 बिलियन के पार पहुंचे।
19 दिसंबर: कोर्ट से टेस्ला स्टॉक ऑप्शंस बहाल होने के बाद वे $700 बिलियन क्लब के इकलौते सदस्य बने।
जनवरी 2026: स्पेसएक्स और xAI के मर्जर से कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर पहुंच गई।
मस्क और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के बीच का अंतर अब तीन गुना से अधिक है। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज $281 बिलियन की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं, मस्क उनसे $578 बिलियन अधिक अमीर हैं। जिस तेजी से उनकी दौलत बढ़ रही है, वे जल्द ही दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ (1000 अरब डॉलर के मालिक) बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Babul Supriyo Spotted at Restaurant Luft – The Air

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Babul Supriyo Spotted at Restaurant Luft – The Air Mumbai: Singer-politician Babul Supriyo was recently spotted at Luft – The Air for a media activity around his song Inteha Hogayi 2.0. Known for his versatile personality and effortless charm, Babul Supriyo interacted warmly with the media and shared glimpses about […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]