Emir of Qatar receives grand welcome at Rashtrapati Bhavan

कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, राष्ट्रपति और पीएम मोदी करेंगे चर्चा

कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, राष्ट्रपति और पीएम मोदी करेंगे चर्चा

नई दिल्ली । कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी भारत की यात्रा पर आए हुए हैं हमद अल थानी का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गार्ड ऑफ ऑनर देकर औपचारिक स्वागत किया गया। उनका स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वरिष्ठ मंत्रियों ने किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमीर के साथ आए कतर के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की।
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी सोमवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख तमीम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कतर के अमीर को अपना भाई बताया और भारत में उनके सफल प्रवास की कामना की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के अमीर से मुलाकात की। कतर के अमीर के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। कतर के अमीर इससे पहले मार्च 2015 में राजकीय यात्रा पर भारत आए थे। अपनी यात्रा के दौरान अमीर शेख तमीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ चर्चा करेंगे, उनके सम्मान में भोज का आयोजन जाएगा।
कतर के अमीर शेख तमीम द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि कतर में रहने वाला भारतीय समुदाय देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। कतर के अमीर की यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ती बहुमुखी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी। भारत और कतर के बीच विविध क्षेत्रों में सहयोग ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंधों और दोनों सरकारों के उच्चतम स्तरों सहित नियमित और ठोस भागीदारी द्वारा प्रदान की गई रूपरेखा में लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]