Exam Talk PM Modi's words of wisdom for students

परीक्षा पे चर्चा : गुरु PM मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र….कभी भी तकनीक का गुलाम नहीं बनना

परीक्षा पे चर्चा : गुरु PM मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र….कभी भी तकनीक का गुलाम नहीं बनना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी कोयंबटूर से छत्तीसगढ़ पहुंचे और बच्चों से बात की। इसके बाद पीएम मोदी गुवाहाटी के अष्टलक्ष्मी पहुंचे। पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि कभी भी तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए। बल्कि तकनीक का इस्तेमाल केवल और केवल अपनी क्षमता बढ़ने के लिए करना चाहिए। परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने बच्चों को पढ़ने के साथ, लिखकर प्रैक्टिस करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों से कहा कि पहले निडर बनो फिर लीडर बन जाओगे।
पीएम मोदी ने छात्रों को पढ़ाई में कमजोर अपने क्लासमेट्स की मदद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि तेज छात्रों को उन कमजोर छात्रों से दोस्ती करनी चाहिए और उन्हें टॉपिक समझाने चाहिए। दूसरों को पढ़ाने से खुद भी बेहतर सीखने में मदद मिलती है।
परीक्षा के समय तनाव कैसे कम करें
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से छात्रों ने पूछा कि तनाव कैसे कम करे, इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप पुरानी परीक्षा के दिनों को याद कीजिए। जब आप पुरानी परीक्षाओं को याद करते हैं, तब आपको लगेगा उस समय भी तनाव था, लेकिन जब वह परीक्षा देकर आ गया, तब कुछ नहीं था। ऐसा होता है ना। परीक्षा के लिए सबसे अच्छी चीज होती है कि आप पेपर सॉल्व करने की आदत डालें। लिखने की आदत डालें। अगर खुद आप इस तरह से प्रैक्टिस करते रहने वाले हैं, तब आपको कभी तनाव नहीं होगा।
आप घूमने जा रहे हैं, तब पहले अपनी तहसील में ये देखने की कोशिश करें कि आप कहां जा सकते हैं, फिर जिला, फिर राज्य। कहने का मतलब ये है कि आप जहां भी घूमें एक छात्र की नजर से घूमें ताकि आप लगातार कुछ सीख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

US-Iran War: “ईरान पर हमला टला, Donald Trump के 5 दिन के फैसले से दुनिया में हलचल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱US-Iran War: “ईरान पर हमला टला, Donald Trump के 5 दिन के फैसले से दुनिया में हलचल “ग्लोबल मार्केट पर असर, तेल कीमतों में हलचल, Donald Trump के फैसले से ग्लोबल मार्केट में तूफान नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने वैश्विक बाजारों और राजनीतिक हलकों […]

West Bengal Election Opinion Poll 2026: 38.9 फीसदी लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱West Bengal Election Opinion Poll 2026: 38.9 फीसदी लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज CM चेहरा की रेस में ‘दीदी’ अब भी पहली पसंद ममता बनर्जी की सरकार पर बंगाल की जनता का ओपिनियन पोल कोलकाता: पश्चिम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सामने आए पहले ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री ममता […]