Exit poll released regarding Chhattisgarh assembly elections

Exit Poll Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Exit Poll Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर एग्जिट पोल रिजल्ट में दिखाया गया है कि बीजेपी भी सरकार बना सकती है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में बेहद नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस की भी सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एग्जिट पोल को लेकर बयान आया है। बघेल ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के रिजल्ट पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए, हर हाल में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
रायपुर में गुरुवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजों पर भूपेश बघेल ने कहा, ‘एग्जिट पोल पर ध्यान मत दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 57 सीटें जो कांग्रेस को दिखाई जा रही है वह रियल रिजल्ट में उलट जाएगा। यानी यह नंबर 75 हो जाएगा। चाहे तो आप इसमें भी 5 सीटें जोड़ लिया जाना चाहिए।’ भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि बीजेपी एक बार फिर से ऑपरेशन लोटस की तैयारी कर रहे हैं। इसपर सीएम बघेल ने कहा कि वह तो बिल्कुल ही ऐसा करेंगे, लेकिन उनकी तैयारी धरी रह जाएगी। बीजेपी इस बार यहां ऐसा कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
टीएस सिंह देव ने एग्जिट पोल पर क्या कहा?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता टीएस सिंह देव ने एग्जिट पोल पर दिए गए अपने अपने पहले रिएक्शन में दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में 60 सीटें जीतने जा रही है। ट टीएस सिंह देव ने कहा, ‘कम से कम इस बात का संतोष है कि एग्जिट पोल में कांग्रेस को आगे दिखाया जा रहा है। मेरा अभी भी मानना है कि कांग्रेस 60 सीटों तक जा सकती है।’ उनसे जब पूछा गया कि पहले चरण के चुनाव में जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी वहां 2018 में कांग्रेस ने क्लिनस्वीप किया था, लेकिन इस बार यहां बीजेपी के 10 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। इसपर टीएस सिंह देव ने कहा कि 10 सीटें तो बीजेपी कतई नहीं जीत सकती है। छह सीटों पर कांग्रेस कांटेस्ट में है। जब उनसे पूछा गया कि सर्वे में टाइट फाइट क्यों दिख रही है, इसपर उन्होंने कहा कि जब आप सरकार में होते हैं तो कई उम्मीदों पर आप पूरी तरह खरा नहीं उतर पाते हैं। जब आप सरकार में होते हैं तो आप चाहे जितना भी काम करें, लेकिन जो नहीं करेंगे वही सामने दिखता है। यह परिस्थिति हर सरकार में बनती है। मेरा अभी भी मानना है कि कांग्रेस ने जो भी काम किया है वह हमें दो तिहाई बहुमत दिलाएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर टीएस सिंह देव ने कहा कि हाईकमान सारी चीजें तय करेगी। टीएस सिंह देव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, जबकि राजस्थान में मामला टफ है। उसका कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अच्छा काम और वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं करना रहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के पोल ऑफ पोल्स के नतीजे
एबीपी सी वोटर ने बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 41 से 53, अन्य को 0-4 सीटें का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी-जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी को 34-45 सीटें, कांग्रेस को 42 से 53 सीटें और अन्य को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ-ETG के एग्जिट पोल में बीजेपी को 32 से 40 सीटें, कांग्रेस को 48 से 56 सीटें, अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 33, कांग्रेस 57 और अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। इडिया टूडे माई एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 36 से 46 सीटें, कांग्रेस को 40 से 50 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

×
Date : 01 December 2023 Posted By : EDITOR
Exit Poll Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
News Image

Exit Poll Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर जारी एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर एग्जिट पोल रिजल्ट में दिखाया गया है कि बीजेपी भी सरकार बना सकती है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में बेहद नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस की भी सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एग्जिट पोल को लेकर बयान आया है। बघेल ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के रिजल्ट पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए, हर हाल में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
रायपुर में गुरुवार शाम को एग्जिट पोल के नतीजों पर भूपेश बघेल ने कहा, 'एग्जिट पोल पर ध्यान मत दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 57 सीटें जो कांग्रेस को दिखाई जा रही है वह रियल रिजल्ट में उलट जाएगा। यानी यह नंबर 75 हो जाएगा। चाहे तो आप इसमें भी 5 सीटें जोड़ लिया जाना चाहिए।' भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि बीजेपी एक बार फिर से ऑपरेशन लोटस की तैयारी कर रहे हैं। इसपर सीएम बघेल ने कहा कि वह तो बिल्कुल ही ऐसा करेंगे, लेकिन उनकी तैयारी धरी रह जाएगी। बीजेपी इस बार यहां ऐसा कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
टीएस सिंह देव ने एग्जिट पोल पर क्या कहा?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता टीएस सिंह देव ने एग्जिट पोल पर दिए गए अपने अपने पहले रिएक्शन में दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में 60 सीटें जीतने जा रही है। ट टीएस सिंह देव ने कहा, 'कम से कम इस बात का संतोष है कि एग्जिट पोल में कांग्रेस को आगे दिखाया जा रहा है। मेरा अभी भी मानना है कि कांग्रेस 60 सीटों तक जा सकती है।' उनसे जब पूछा गया कि पहले चरण के चुनाव में जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी वहां 2018 में कांग्रेस ने क्लिनस्वीप किया था, लेकिन इस बार यहां बीजेपी के 10 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। इसपर टीएस सिंह देव ने कहा कि 10 सीटें तो बीजेपी कतई नहीं जीत सकती है। छह सीटों पर कांग्रेस कांटेस्ट में है। जब उनसे पूछा गया कि सर्वे में टाइट फाइट क्यों दिख रही है, इसपर उन्होंने कहा कि जब आप सरकार में होते हैं तो कई उम्मीदों पर आप पूरी तरह खरा नहीं उतर पाते हैं। जब आप सरकार में होते हैं तो आप चाहे जितना भी काम करें, लेकिन जो नहीं करेंगे वही सामने दिखता है। यह परिस्थिति हर सरकार में बनती है। मेरा अभी भी मानना है कि कांग्रेस ने जो भी काम किया है वह हमें दो तिहाई बहुमत दिलाएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर टीएस सिंह देव ने कहा कि हाईकमान सारी चीजें तय करेगी। टीएस सिंह देव ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, जबकि राजस्थान में मामला टफ है। उसका कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अच्छा काम और वसुंधरा राजे सिंधिया को सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं करना रहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के पोल ऑफ पोल्स के नतीजे
एबीपी सी वोटर ने बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 41 से 53, अन्य को 0-4 सीटें का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी-जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी को 34-45 सीटें, कांग्रेस को 42 से 53 सीटें और अन्य को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ-ETG के एग्जिट पोल में बीजेपी को 32 से 40 सीटें, कांग्रेस को 48 से 56 सीटें, अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 33, कांग्रेस 57 और अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। इडिया टूडे माई एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 36 से 46 सीटें, कांग्रेस को 40 से 50 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]