बच्चों के Instagram पर facebook का काम जारी - Update Now News

बच्चों के Instagram पर facebook का काम जारी

नई दिल्ली। फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम पर काम कर रही है, जिसे मैसेंजर किड्स की तरह से ही पेरेंट्स कंट्रोल कर सकेंगे। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कहा कि इंस्टाग्राम के एक वर्जन पर अभी काम चल रहा है। मोसेरी ने अपने एक ट्वीट में कहा, “बच्चे अकसर माता-पिता से पूछते रहते हैं कि क्या उनके लिए भी कोई ऐप है जिन्हें वह इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसकी मदद से वे अपने दोस्तों के साथ जुड़े रह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “इंस्टाग्राम के इस संस्करण पर मैसेंजर किड्स की ही तरह पेरेंट्स का कंट्रोल रहेगा। इस पर हमारा काम जारी है। आगे आने वाले समय में हम इस बारे में और जानकारी साझा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

21वीं सदी में भारत दुनिया की सबसे बड़ी एआई शक्तियों में से एक बनकर उभरेगा : मुकेश अंबानी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱21वीं सदी में भारत दुनिया की सबसे बड़ी एआई शक्तियों में से एक बनकर उभरेगा : मुकेश अंबानी नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने गुरुवार को इंडिया एआई समिट में कहा कि ये समिट भारत के एआई इतिहास में एक अहम और निर्णायक […]