Fadnavis along with Shinde and Pawar staked claim to form

शिंदे और पवार के साथ फडणवीस ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

 

शिंदे और पवार के साथ फडणवीस ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की लेंगे शपथ
5 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई नेता होंगे शामिल

मुंबई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस सरकार बनाने का दावा पेश करने एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद महायुति के नेता गुरुवार को शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही राज्यपाल से मिलकर देवेंद्र फडणवीस ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। कल 05 दिसंबर गुरुवार को शाम 05 बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनेक केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने की उम्मीद है। इस तरह देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
नागपुर में जश्न का माहौल
देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले ही नागपुर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और जश्न का माहौल बना हुआ है। देवेंद्र पहली बार 2014 में मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। इसके बाद 2019 में वो महज 80 घंटे के ही सीएम रहे। यहां बताते चलें कि एकनाथ शिंदे की सरकार में उन्होंने डिप्टी सीएम की भी भूमिका सफलता के साथ निभाई थी। अब एक बार फिर वो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके निवास पर जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]