Protest against atrocities on Hindus in Bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध

डिपो चौराहे पर हजारों की संख्या में जुटे लोग; आधे दिन बंद रहेंगे बाजार

भोपाल । भोपाल में बुधवार को सकल हिंदू समाज के आह्वान पर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। भारत माता चौराहा पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, बीजेपी जिलाध्यक्ष समित पचौरी, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, सुरेश पचौरी सहित हजारों के तादाद में लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय, रामप्रवेश जी महाराज समेत संत गण और समाज के वरिष्ठ मंच पर रहे। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री, विधायक मंच के ठीक सामने बैठे। सांसद आलोक शर्मा जनता के बीच में कुर्सी पर और विधायक रामेश्वर शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर ही बैठे। इस दौरान भोपाल के बाजार आधे दिन तक बंद रहे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में व्यापारी भी सडक़ पर उतरेे। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने अनाज की खरीदी नहीं की वहीं, भोपाल का थोक दवा बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे।
बाजार बंद कराने पहुंचे कार्यकर्ताओं की झड़प
भोपाल में टीला जमालपुरा में मार्केट बंद करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से कुछ लोगों की झड़प हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए।
ये संगठन प्रदर्शन में शामिल
भोपाल में भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ, थोक दाल-चावल संगठन हनुमानगंज, भोपाल ग्रैंड मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन गल्ला मंडी शामिल हैं। वहीं, राजधानी किराना व्यापारी एसोसिएशन, थोक तेल व्यापारी एसोसिएशन,ओल्ड भोपाल थोक रेडिमेड होजरी एसोसिएशन भोपाल, भोपाल व्यवसायी महासंघ भोपाल, भोपाल सराफा व्यापारी महासंघ, घोड़ा निक्कास व्यापारी महासंघ, न्यू मार्केट व्यापारी संघ, लोहा बाजार व्यापारी संघ, इब्राहिमपुरा व्यापारी महासंघ, सुभाष चौक व्यापारी एसोसिएशन सहित भोपाल शहर की अन्य व्यापारिक संस्था प्रदर्शन में शामिल रहे।

×
Date : 04 December 2024 Posted By : EDITOR
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]