नहीं रहे पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस - Update Now News

नहीं रहे पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ का निधन हो गया है। उमर शरीफ ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है वो काफी समय गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। इलाज के लिए उन्हें जर्मनी ले जाया गया था, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया। पाक मीडिया की मानें तो, जर्मनी में उमर शरीफ की मौत की पुष्टि पाकिस्तान के राजदूत डॉ मोहम्मद फैसल ने की है। उन्होंने उमर के निधन पर दुख जताते हुए कहा- “गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि उमर शरीफ का जर्मनी में निधन हो गया है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। परिवार की हर तरह से मदद करने के लिए हमारा सीजी अस्पताल में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान 18 जून को होगा मतदान, शाम को आएगा परिणाम नई दिल्ली। देश में आगामी राज्यसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव […]

मेगा पावर स्टार से लोकनायक तक — कैसे ‘पेड्डी’ बन सकती है राम चरण के करियर की अब तक की सबसे शानदार नई पहचान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मेगा पावर स्टार से लोकनायक तक — कैसे ‘पेड्डी’ बन सकती है राम चरण के करियर की अब तक की सबसे शानदार नई पहचान Mumbai: अपने करियर के ज़्यादातर हिस्से में राम चरण की स्टारडम उनकी भव्य और बड़े पैमाने की फिल्मों पर टिकी रही है। Chirutha से लेकर Magadheera […]