Film 'Good Luck' included in the Film Oscar Award list

पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘गुड लक’ को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर अवार्ड सूची में शामिल

 

पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘गुड लक’ को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर अवार्ड सूची में शामिल

इंदौर के फिल्म निर्माता एवं क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ. (इंजि.) आज़ाद जैन की फिल्म ‘गुड लक’ ऑस्कर के लिए नामांकन की दौड़ में

जल्द ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई देगी

इंदौर – फिल्म निर्माता, क्रिएटिव डायरेक्टर एवं अभिनेता डॉ. (इंजि.) आज़ाद जैन की पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘गुड लक’ को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर अवार्ड के लिए चयनित कुछ चुनिंदा फिल्मों की विचारार्थ सूची में शामिल किया है। डॉ. जैन ने साबित किया है कि कॉन्टेंट में दम हो, मेकिंग सिंपल हो ,तो भी फिल्में बिना बड़े चेहरे और बजट के ऑस्कर की दौड़ में आ सकती हैं। ‘गुड लक’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है।
“गुड लक” 75 साल की महिला की कहानी है, जिसने अप्रत्याशित रूप से गर्भधारण किया है। 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ हो चुकी इस फिल्म में 80 वर्षीय मालती माथुर ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया है और फिल्म की मुख्य किरदार अंगूरी की भूमिका निभाई है। अंगूरी की चुनौतीपूर्ण भूमिका बने-बनाए सामाजिक ढांचे को तोड़ती है और हमें ज़िन्दगी को पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर देखने के लिए प्रेरित करती है।
आशा आज़ाद फिल्म्स के बैनर तले निर्मित, कम बजट की फिल्म ‘गुड लक’ हृदयस्पर्शी भावनाओं और ठहाकों से भरपूर मनोरंजन प्रदान करती है। फिल्म के मुख्य कलाकार बृजेंद्र काला और मालती माथुर हैं और फिल्म का निर्देशन प्रखर श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म में मनीषा चितरोड़े, डॉ. (इंजि.) आज़ाद जैन, तुलिका बनर्जी, आशुतोष उपाध्याय, पंकज वागले, सागर शेंडे, आयुषी शुक्ला, केशव शर्मा, भूषण जैन और वीरेंद्र नाथानियल सहित कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म का वितरण प्लाटून-वन डिस्ट्रीब्यूशन ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नात्यांच्या गुंत्यातील भावविश्व अधिक गहिरे करणारा ‘माया’चा ट्रेलर प्रदर्शित!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नात्यांच्या गुंत्यातील भावविश्व अधिक गहिरे करणारा ‘माया’चा ट्रेलर प्रदर्शित! Mumbai: नातेसंबं धांवर भाष्य करणारे चित्रपट प्रेक्षकांना नेहमीच आपलेसे वाटतात. कारण ते केवळ कथा सांगत नाहीत, तर आयुष्यात व्यक्त न केल्या गेलेल्या भावनांना शब्द देतात. अशाच भावविश्वाला स्पर्श करणाऱ्या ‘माया’ या चित्रपटाचा ट्रेलर आता प्रेक्षकांच्या भेटीला आला आहे. ‘माया’चा ट्रेलर एक […]

Border 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल की अगली थिएट्रिकल फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को रिलीज़ होगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Border 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल की अगली थिएट्रिकल फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को रिलीज़ होगी Mumbai: Border 2 की जबरदस्त सफलता के बाद दमदार अभिनेता सनी देओल अपनी अगली थिएट्रिकल फिल्म गबरू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म 8 मई […]