Finally the struggle of life is over, actor Manoj Kumar is no more

आखिरकार टूट गई जिंदगी की लड़ी… अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे

आखिरकार टूट गई जिंदगी की लड़ी… अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे

मुंबई । वो दिग्गज अभिनेता जिसने फिल्मों को एक नई दिशा दी। देश प्रेम इतना कि लगभग हर फिल्म में इसकी झलक दिखाई दी। फिल्म क्रांति जब आई तो पूरे देश में छा गई। इसका एक गाना आज भी लोगों की जुबान पर है। जिंदगी की न टूटे लड़ी प्यार करले घड़ी दो घड़ी। ऐसा ही प्यार अपने देश से करते करते अंतत: अभिनेता मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रीदेशप्रेम पर आधारित फिल्में बनाने वाले बॉलीबुड के दिग्ग्ज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हे भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। दिग्गज एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, शुक्रवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनोज कुमार के निधन की खबर सामने आने के बाद से स्टार्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मनोज कुमार एक्टिंग के साथ शानदार डायरेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने देशभक्ति पर बनने वाली कई फिल्मों में न सिर्फ एक्टिंग की बल्कि इन फिल्मों को डायरेक्ट भी किया था। फिल्मों की बात करें तो मनोज को उनकी शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, और रोटी कपड़ा और मकान, दस नंबरी और क्रांति के लिए जाना जाता है। यही नहीं, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी
बता दें कि 24 जुलाई 1937 को जन्में मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड का भारत कुमार कहा जाता था।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
अभिनेता मनोज कुमार के निधन से पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर है। फिल्म जगत में सन्नाटा पसर गया है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, दिग्गज दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारी प्रेरणा और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के शेर, मनोज कुमार जी अब नहीं रहे। यह इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा -निशांत कुमार बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पटना । जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय […]

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, PM ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश नई दिल्ली । बिहार दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसके गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर […]