first time, the reality show Bigg Boss is airing simultaneously in

रियलिटी शोज़ का बाप आ गया है बिग बॉस! पहली बार वर्ल्ड टेलीविजन पर 6 भाषाओं में एक साथ होगा शो ऑन एयर

20वीं सालगिरह पर एंडेमोल शाइन इंडिया रचेगा इतिहास!

Mumbai: बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड कंटेंट देने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। रियलिटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी लेगेसी को और मजबूती देते हुए, यह प्रोडक्शन हाउस भारत के सबसे बड़े और आइकॉनिक रियलिटी फ्रैंचाइज़ी, बिग बॉस को वापस लाने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, ऐसे में मेकर्स इस बार शो को एक नहीं बल्कि एक साथ छह अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। इस तरह से यह रियलिटी शो ऐसा करने वाला पहला बन जाएगा।
एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस के शानदार 20 साल पूरे होने पर, अपनी अनोखी सोच के साथ कुछ ऐसा कर दिखाया है जो सच में ऐतिहासिक है। एक ही रात में छह अलग-अलग भाषाओं में शो को लॉन्च करने की तैयारी के साथ प्रोडक्शन हाउस ने कुछ अनोखा कर दिखाया है। बता दे की इस जानेमन रियलिटी शो के कई भाषाओं में एडिशंस आते हैं, और इसी वजह से इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

यह पहली बार होगा जब इंडियन ऑडियंस अपनी अपनी भाषाओं में ‘बिग बॉस’ को एक साथ देखेगी। सभी के पसंदीदा होस्ट भी एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे, जो कि अपने आप में कुछ खास होगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार देखा जाएगा, जब एक ही फॉर्मेट को एक ही शाम में कई भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, पहली बार, अलग-अलग भाषाओं के एडिशंस के सभी होस्ट्स अपनी-अपनी भाषा के बिग बॉस के साथ एक ही समय पर स्क्रीन पर नज़र आएंगे, जो टेलीविज़न पर पहले कभी न देखा गया एक बिल्कुल नया पल बनाएगा। आपको बता दें कि बिग बॉस हिंदी को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है, जबकि बिग बॉस बांग्ला की मेज़बानी सौरव गांगुली करते हैं, बिग बॉस कन्नड़ को किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं, बिग बॉस तेलुगु को नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट करते हैं, बिग बॉस तमिल को विजय सेतुपति होस्ट करते हैं, वहीं बिग बॉस मलयालम की मेज़बानी मोहनलाल करते हैं।
सलमान खान ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन में पहुंचने के साथ ही एक बार फिर केवल शो को होस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि मेंटर के तौर पर भी राह दिखाते नजर आने वाले हैं। इस तरह से एक बार फिर वे मच अवेटेड ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स में कमान संभालेंगे। नया सीजन नए कंटेस्टेंट्स, जबरदस्त राइवलरी और पहले से भी कही ज्यादा मुश्किल लेवल के एंटरटेनमेंट का वादा करता है।
“बिग बॉस सीज़न 20” एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, 6 सितंबर 2026 को इसका प्रीमियर होगा, और रोज़ाना रात 9:00 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा, जो व्यूअर्स को ड्रामा, स्ट्रैटेजी, इमोशन और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट से भरे एक सीज़न का वादा करता है।

×
Date : 07 September 2026 Posted By : EDITOR
रियलिटी शोज़ का बाप आ गया है बिग बॉस! पहली बार वर्ल्ड टेलीविजन पर 6 भाषाओं में एक साथ होगा शो ऑन एयर
News Image

रियलिटी शोज़ का बाप आ गया है बिग बॉस! पहली बार वर्ल्ड टेलीविजन पर 6 भाषाओं में एक साथ होगा शो ऑन एयर

20वीं सालगिरह पर एंडेमोल शाइन इंडिया रचेगा इतिहास!

Mumbai: बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज़ में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड कंटेंट देने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। रियलिटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी लेगेसी को और मजबूती देते हुए, यह प्रोडक्शन हाउस भारत के सबसे बड़े और आइकॉनिक रियलिटी फ्रैंचाइज़ी, बिग बॉस को वापस लाने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, ऐसे में मेकर्स इस बार शो को एक नहीं बल्कि एक साथ छह अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। इस तरह से यह रियलिटी शो ऐसा करने वाला पहला बन जाएगा।
एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस के शानदार 20 साल पूरे होने पर, अपनी अनोखी सोच के साथ कुछ ऐसा कर दिखाया है जो सच में ऐतिहासिक है। एक ही रात में छह अलग-अलग भाषाओं में शो को लॉन्च करने की तैयारी के साथ प्रोडक्शन हाउस ने कुछ अनोखा कर दिखाया है। बता दे की इस जानेमन रियलिटी शो के कई भाषाओं में एडिशंस आते हैं, और इसी वजह से इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

यह पहली बार होगा जब इंडियन ऑडियंस अपनी अपनी भाषाओं में ‘बिग बॉस’ को एक साथ देखेगी। सभी के पसंदीदा होस्ट भी एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे, जो कि अपने आप में कुछ खास होगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार देखा जाएगा, जब एक ही फॉर्मेट को एक ही शाम में कई भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, पहली बार, अलग-अलग भाषाओं के एडिशंस के सभी होस्ट्स अपनी-अपनी भाषा के बिग बॉस के साथ एक ही समय पर स्क्रीन पर नज़र आएंगे, जो टेलीविज़न पर पहले कभी न देखा गया एक बिल्कुल नया पल बनाएगा। आपको बता दें कि बिग बॉस हिंदी को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है, जबकि बिग बॉस बांग्ला की मेज़बानी सौरव गांगुली करते हैं, बिग बॉस कन्नड़ को किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं, बिग बॉस तेलुगु को नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट करते हैं, बिग बॉस तमिल को विजय सेतुपति होस्ट करते हैं, वहीं बिग बॉस मलयालम की मेज़बानी मोहनलाल करते हैं।
सलमान खान ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन में पहुंचने के साथ ही एक बार फिर केवल शो को होस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि मेंटर के तौर पर भी राह दिखाते नजर आने वाले हैं। इस तरह से एक बार फिर वे मच अवेटेड ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स में कमान संभालेंगे। नया सीजन नए कंटेस्टेंट्स, जबरदस्त राइवलरी और पहले से भी कही ज्यादा मुश्किल लेवल के एंटरटेनमेंट का वादा करता है।
"बिग बॉस सीज़न 20" एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, 6 सितंबर 2026 को इसका प्रीमियर होगा, और रोज़ाना रात 9:00 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा, जो व्यूअर्स को ड्रामा, स्ट्रैटेजी, इमोशन और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट से भरे एक सीज़न का वादा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pooja Batra and Aditi Govitrikar join Deepak Tijori at the 5th National Yogasana Sports Championship 2026

📰 Generate e-Paper Clip Pooja Batra and Aditi Govitrikar join Deepak Tijori at the 5th National Yogasana Sports Championship 2026 Mumbai: The 5th National Yogasana Sports Championship 2026 brought together sport, wellness and the entertainment fraternity as actress Pooja Batra and actor-doctor Aditi Govitrikar joined actor Deepak Tijori at the prestigious event. The championship celebrated […]

High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026

📰 Generate e-Paper Clip High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026 Directed by Dhruv Tripathi, written by Mihir Jadhav and Dhruv Tripathi and produced by Partha Kiran Thakur and Joshua Shirsath, investigative thriller ‘Reporting Live’ will release on October 9, 2026 on Netflix Mumbai : A story worth […]