Fraud complaint filed against Netflix

नेटफ्लिक्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

 

नेटफ्लिक्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
वासु भगनानी का आरोप- OTT राइट्स के 47 करोड़ रोके
नेटफ्लिक्स का पलटवार- उल्टा हमारे पैसे बकाया हैं

Mumbai: बीते लंबे समय से प्रोड्यूसर वासु भगनानी पेमेंट रोकने के मुद्दे के चलते विवादों से घिरे हुए हैं। इसी बीच अब वासु भगवानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 47 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वासु के आरोप पर नेटफ्लिक्स ने पलटवार कर कहा है कि उल्टा उन्हें वासु भगवानी ने पैसे लेने हैं। शिकायत में पूजा एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स पर आरोप लगाया है कि उनकी तीन फिल्मों हीरो नंबर 1, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया था, हालांकि नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग राइट्स के 47.37 करोड़ रुपए अब तक नहीं चुकाए हैं। वासु भगनानी की शिकायत में लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विस इंडिया का नाम भी शामिल है, जो नेटफ्लिक्स के इंडियन कंटेंट को मैनेज करती है। इसके अलावा शिकायत में जू डिजिटल समेत 10 एग्जीक्यूटिव के नाम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सरपंच-उपसरपंचांची जुगलबंदी रंगणार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सरपंच-उपसरपंचांची जुगलबंदी रंगणार शशांक शेंडे आणि ओंकार भोजने आमने-सामने Mumbai: गावच्या राजकारणात सरपंच आणि उपसरपंच यांच्यातील नोक-झोक नेहमीच चर्चेचा विषय ठरते. आता ही रंगत प्रेक्षकांना पडद्यावर पहायला मिळणार आहे. मराठी चित्रपटसृष्टीतील अनुभवी अभिनेते शशांक शेंडे आणि आपल्या खास विनोदी अंदाजासाठी ओळखला जाणारा ओंकार भोजने हे दोघे सरपंच आणि उपसरपंचांच्या भूमिकेत […]