Gautam Adani gets a shock, the government cancelled this tender

Gautam Adani को झटका, सरकार ने कैसिंल किया ये टेंडर

Gautam Adani को झटका, सरकार ने कैसिंल किया ये टेंडर

Mumbai: नए साल की शुरुआत में ही एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी को एक बड़ा झटका लगा है। यह झटका तमिलनाडु सरकार की ओर से आया है। तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AE​​SL) को जारी स्मार्ट मीटर खरीदने के ग्लोबल टेंडर को रद्द कर दिया है। यह टेंडर केंद्र सरकार की रिवाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन एरिया प्लान के तहत अगस्त 2023 में चार पैकेज के रूप में जारी किया गया था। एक सूत्र ने बताया कि बीएसई में लिस्टिड कंपनी AE​​SL ने चेन्नई सहित आठ जिलों को कवर करने वाले टेंडर के पैकेज-1 के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। इसमें 82 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम शामिल था। हालांकि 27 दिसंबर 2024 को यह टेंडर कैंसिल कर दिया गया, जिसका कारण एईएसएल द्वारा उद्धृत कॉस्ट कथित तौर पर अधिक थी। उन्होंने कहा कि दोबारा टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि तीन अन्य पैकेज के लिए भी टेंडर को कैंसिल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]