Gautam Adani's net worth jumps by ₹47,000 crores

Gautam Adani की नेटवर्थ में ₹47,000 करोड़ की छलांग, 2025 में पहली बार मुनाफे में पहुंचे

Mumbai: अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अडानी टोटल गैस में सबसे ज्यादा 11.01% की बढ़त रही, जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन, अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स समेत अन्य कंपनियों के शेयरों में भी 3% से 7% तक की तेजी आई।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, इस उछाल के चलते ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.61 अरब डॉलर (लगभग ₹47,300 करोड़) की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उनकी कुल संपत्ति अब 82.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इस साल पहली बार वह नेट पॉजिटिव में आए हैं।
अमेरिकी अधिकारियों से हुई मुलाकात के बाद शेयरों में तेजी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों ने हाल ही में अमेरिका में ट्रंप प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात अमेरिका में अडानी समूह के कुछ अधिकारियों पर लगे ग्रीन एनर्जी टेंडर में कथित रिश्वत के आरोपों को स्पष्ट करने के उद्देश्य से हुई। इन आरोपों को लेकर अमेरिकी निवेशकों से जानकारियां छुपाने का मुद्दा भी सामने आया था।
मुकेश अंबानी अब भी एशिया के सबसे अमीर
दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ सोमवार को 99.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 104 अरब डॉलर हो गई। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 16वें और एशिया में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

×
Date : 07 May 2025 Posted By : EDITOR
Gautam Adani की नेटवर्थ में ₹47,000 करोड़ की छलांग, 2025 में पहली बार मुनाफे में पहुंचे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]