Government employees may get a big gift before Diwali

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा,  बढ़ सकता है मंहगाई भत्ता

UNN: दिवाली से पहले केंद्र सरकार 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा त्योहारी सीजन के दौरान की जा सकती है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार इसे 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58% कर सकती है।
दिवाली पर DA बढ़ोतरी का ऐलान संभव
सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। जनवरी 2025 की बढ़ोतरी पहले ही हो चुकी है, लेकिन जुलाई की वृद्धि पर अब तक फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार दिवाली के मौके पर इस बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

क्यों हो सकती है इस बार बढ़ोतरी?
विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में महंगाई में थोड़ी नरमी आई है। इसके आधार पर महंगाई भत्ते में 3% तक की बढ़ोतरी संभव है। यह बढ़ोतरी औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर आधारित होती है, जिसे लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करता है।

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ता तय करने का फॉर्मूला 7वें वेतन आयोग के तहत तय किया गया है। इसका कैलकुलेशन इस प्रकार होता है: DA (%) = [(पिछले 12 महीनों का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]